
Foreign Media Reporting on Exit Polls of Lok Sabha Elections 2024
भारत के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हलचल है। अमेरिका, यूके, चीन जैसे देशों की मीडिया इन चुनावों के एक्ज़िट पोल (Exit Poll 2024) में पीएम मोदी की वापसी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स दे रही हैं। अमेरिका जैसे देश के अखबारों में इन एक्ज़िट पोल पर रिएक्शन छपा है।
अमेरिकी समाचार पत्रिका ‘टाइम’ (TIME) ने अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की आर्थिक नीतियों की सराहना की है खासकर उनकी "डिजिटल इंडिया" और "मेक इन इंडिया" (Make In India) जैसी योजनाओं का ज़िक्र किया। टाइम ने कहा कि इन नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्हें ग्रामीण इलाकों में काफी समर्थन मिला है।
वहीं BBC ने इन एक्ज़िट पोल्स (Exit Poll 2024) में आ रहे रुझानों को लेकर लेख छापा जिसमें उसने पीएम मोदी की लगातार तीसरी जीत (Lok Sabha Elections 2024) को भारतीय राजनीति में एक बड़ा मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ये जीत दिखाती है कि मोदी (Narendra Modi) की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है, भले ही उन्हें कुछ विवादों से नाता हो। इसके अलावा, उन्होंने विपक्षी दलों की कमजोरियों और उनकी रणनीति की कमी पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया। जिससे भाजपा को फायदा हुआ।
वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि भारत के चुनाव पर आए एक्जिट पोल प्रधानमंत्री मोदी की वापसी, उनके कुशल चुनावी अभियान का नतीजा दिखाती है। अखबार ने ये भी लिखा कि मोदी ने अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए धर्म, राष्ट्रवाद और विकास को एक कर रणनीति बनाई है। इसके अलावा, उन्होंने मोदी के नेतृत्व को भारतीय राजनीति में एक स्थिर और मजबूत नेतृत्व के तौर पेश किया है।
वहीं वॉशिंगटन पोस्ट ने नरेंद्र मोदी की 2024 में तीसरी बार जीत पर गहन विचार प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने मोदी के प्रभावशाली चुनावी अभियान और भाजपा की मजबूत रणनीति की सराहना की है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। लिखा है कि मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और बुनियादी ढांचा विकास में काफी सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और वैश्विक मंच पर उसकी मजबूत स्थिति की भी चर्चा की है। मोदी की जीत को भारत की बढ़ती आर्थिक और सामाजिक शक्ति के रूप में देखा गया है।
वहीं फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट्स ने मोदी की आर्थिक नीतियों और विदेश नीति की सराहना की है। रिपोर्ट में मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बढ़ती साझेदारी को भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूती देने वाला बताया गया है। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मोदी की लोकप्रियता और उनके शासन के दौरान किए गए विकास कार्यों का प्रमाण माना है।
Updated on:
03 Jun 2024 04:31 pm
Published on:
03 Jun 2024 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
