
Jair Bolsonaro
ब्राज़ील (Brazil) के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बोल्सोनारो पर पहले से ही 2030 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दरअसल 8 जनवरी 2023 को बोल्सोनारो के हज़ारों समर्थकों ने बैरिकेड्स तोड़कर देश की संसद, कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में घुसकर तोड़फोड़ की थी। यह बोल्सोनारो के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद हुआ था और बोल्सोनारो पर इस हिंसा को भड़काने का आरोप लगा था। इस मामले मे भी उन पर जांच चल रही है और गिरफ्तारी का खतरा भी मंडरा रहा है। इस वजह से फरवरी की शुरुआत में ही बोल्सोनारो को अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना पड़ा था और अब वह देश से बाहर नहीं जा सकते। अब बोल्सोनारो एक और मामले में जांच के घेरे में आ गए हैं जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
व्हेल को प्रताड़ित करने का आरोप
बोल्सोनारो पर एक व्हेल को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। बोल्सोनारो पर आरोप है कि साओ पाओलो (Sao Paulo) के कोस्ट पर उन्होंने पिछले साल एक हंपबैक व्हेल को प्रताड़ित किया था।
जेट स्की चलाते हुए किया था व्हेल को परेशान
जून 2023 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें साओ पाओलो के कोस्ट पर एक शख्स जेट स्की चलाते हुए पानी में एक हंपबैक व्हेल को परेशान कर रहा होता है। बाद में पता चला कि वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि बोल्सोनारो ही थे। ऐसे में अब वह जांच के घेरे में आ गए हैं और इस मामले में भी उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
Published on:
28 Feb 2024 04:39 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
