विदेश

Chandrayaan-3 के लिए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने दी भारत को बधाई, बताया ऐतिहासिक पल

Chandrayaan-3 Mission Soft Landing: भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की आज चांद पर लैंडिंग होने वाली है। ऐसे में दुनियाभर से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है और साथ ही भारत को इस मून मिशन के लिए बधाइयाँ भी दी जा रही हैं। भारत को बधाई देने वालों में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी भी शामिल है।

less than 1 minute read
Aug 23, 2023
Fawad Chaudhry congratulates India for Chandrayaan-3

भारत (India) के ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की हर तरफ चर्चा है। 14 जुलाई को चन्द्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। अब आज, बुधवार, 23 अगस्त को इसकी चांद पर लैंडिंग होने वाली है। इसरो (ISRO) के अनुसार शाम करीब 6 बजकर 04 मिनट पर इसकी चांद पर लैंडिंग हो सकती है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत के साथ ही दुनियाभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। साथ ही दुनियाभर से भारत को इस ऐतिहासिक मून मिशन के लिए बधाइयाँ भी दी जा रही हैं। भारत को चंद्रयान-3 के लिए बधाई देने वालों में एक नाम चौंका देने वाला भी है। यह नाम है पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी का।


मानव जाति के लिए ऐतिहासिक पल

फवाद ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा, "पाकिस्तान की मीडिया को चंद्रयान-3 की चांद पर लाइव लैंडिंग को दिखाना चाहिए। यह मानव जाति के लिए एक ऐतिहासिक पल है, खास तौर पर भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और स्पेस कम्युनिटी के लिए। सभी को ढेर सारी बधाइयाँ।"


फवाद का भारत को बधाई देना क्यों है चौंकाने वाली बात?

फवाद का इस तरह भारत को बधाई देना एक चौंका देने वाली बात है। इसकी वजह है फवाद के पुराने बयान। अक्सर ही फवाद भारत और भारत सरकार का आलोचक रहा है। फवाद ने समय-समय पर भारत और देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाने साधे हैं। ऐसे में अचानक से फवाद का यूँ पलटना चौंकाने वाली बात है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आएंगे भारत, कई अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा


Also Read
View All

अगली खबर