
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी होना जगजाहिर है और इनमें किसी तरह की कमी या गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। किसी न किसी जगह पर हर दिन भूकंप आते रहते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। पर कुछ मौके ऐसे भी होते हैं जब एक ही जगह पर एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ जाते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) में आज. शनिवार, 16 फरवरी को ऐसा ही हुआ। इंडोनेशिया में आज एक ही दिन में अब तक 4 भूकंप आ चुके हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) के साथ ही इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इन चारों भूकंपों की पुष्टि की।
पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही और यह गोरोंतालो (Gorontalo) से 152 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप बेहद जल्द सुबह 2 बजकर 06 मिनट पर आया।
दूसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही और यह टोबेलो (Tobelo) से 214 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप जल्द सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर आया।
तीसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही और यह टोबेलो (Tobelo) से 104 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 6 बजकर 08 मिनट पर आया।
चौथे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और यह तंबोलाका (Tambolaka) से 30 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 2 बजकर 03 मिनट पर आया।
कितनी रही भूकंपों की गहराई?
इंडोनेशिया में आज आए पहले भूकंप की गहराई 477.7 किलोमीटर, दूसरे भूकंप की गहराई 33.6 किलोमीटर, तीसरे भूकंप की गहराई 50.5 किलोमीटर और चौथे भूकंप की गहराई 78 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
इंडोनेशिया में आज आए चारों भूकंपों से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इन भूकंपों की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में झटके ज़रूर महसूस हुए।
भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- रूस के परमाणु हथियार पहुंचे बेलारूस, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल का बढ़ा खतरा
Published on:
16 Mar 2024 04:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
