12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर रूस ने तोड़ी यूक्रेन की फ्रंट-लाइन्स, तो फ्रांस भेज सकता है सेना

क्या फ्रांस रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए अपनी सेना भेजेगा? हाल ही में इस बारे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Volodymyr Zelenskyy, Emmanuel Macron and Vladimir Putin (from left to right)

Volodymyr Zelenskyy, Emmanuel Macron and Vladimir Putin (from left to right)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर शुरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है और अभी भी यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इस युद्ध में कुछ देशों ने यूक्रेन की मदद भी की है, जिनमें फ्रांस (France) भी शामिल है। कुछ समय पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने यह भी कहा था कि ज़रूरत पड़ने पर वह युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए अपनी सेना भी भेजने से पीछे नहीं हटेंगे। हाल ही में मैक्रों ने एक बार फिर इस बारे में बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया।

अगर रूस ने तोड़ी यूक्रेन की फ्रंट-लाइन, तो फ्रांस भेज सकता है सेना

मैक्रों ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद करने के लिए अपनी सेना भेजने के विषय पर बात करते हुए कहा कि वह ऐसा करने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि हमारा सामना उससे हो रहा है जो खुद किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहा है। मैक्रों ने यह भी साफ कर दिया कि अगर रूस यूक्रेन की फ्रंट-लाइन्स को तोड़ देता है और यूक्रेन फ्रांस से सेना भेजने की गुहार लगाता है, तो वह यूक्रेन की मदद के लिए फ्रांस की सेना भेजेंगे।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानियों का गरीबी में आटा गीला! एक किलो आटे की कीमत हुई 800 रुपये