गौरतलब है कि इस कैप्सूल में एक बिस्तर, शौचालय, टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट समेत आधुनिक जीवन की लगभग सभी सुविधाएं मौजूद थीं। इसके अलावा कैप्सूल में एक एक्सरसाइज बाइक भी थी। यह कैप्सूल पनामा के उत्तरी तट से नाव से लगभग 15 मिनट की दूरी पर स्थित था। इस कैप्सूल को एक पाइप के अंदर बनी हुई सीढ़ी की मदद से अन्य कक्ष से जोड़ा गया था, जो लहरों के ऊपर मौजूद था। इस सीढ़ी की मदद से डॉक्टर और भोजन नीचे कैप्सूल में भेजे जाते थे। इस कैप्सूल पर लगे सौर पैनल इसे बिजली देते थे।