23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gulf Of America: गल्फ ऑफ मैक्सिको नहीं…अब गल्फ ऑफ अमेरिका कहिए, Google ने बदला नाम, जानिए क्यों

Donald Trump: Google Maps में ये बदलाव सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए ही किया गया है। अमेरिका से बाहर यूज करने वाले लोगों को मैप में नए और पुराने दोनों ही नाम दिखाई देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 11 Feb 2025, 12:50 PM IST

Google Maps Changed Name of Gulf of Mexico to America on order of Donald Trump

Google Maps Changed Name of Gulf of Mexico to America on order of Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अब Google ने अपनी मैप सर्विस में गल्फ ऑफ मैक्सिको (Gulf of Mexico) का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया है। गल्फ ऑफ अमेरिका का नाम ही अब आपको Google maps में दिखाई देगा। ये उन लोगों के लिए किया गया है जो अमेरिका में इसका इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका से बाहर गूगल मैप्स का यूज करने वाले यूजर्स को मैप्स में दोनों ही नए (Gulf of America) और पुराने नाम दिखाई देंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद लिया गया फैसला

गूगल मैप्स (Google Maps) ने ये फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश के बाद किया है जिसमें उन्होंने गल्फ ऑफ मैक्सिको (Gulf of Mexico)को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए उसका नाम बदलने का फैसला लिया था। ये आदेश ट्रंप के शपथ लेने के बाद पहले जारी किए कार्यकारी आदेशों में शामिल था। इसके अलावा ट्रंप ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली का नाम बदलकर माउंट मैकिन्ले करने का आदेश दिया था। बता दें कि मैकिन्ले इस चोटी का पूर्व नाम है।

कहां है गल्फ ऑफ मैक्सिको?

गल्फ ऑफ मैक्सिको, मैक्सिको और पश्चिमी अटलांटिक महासागर का एक समुद्र है। ये उत्तरी अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुए है। ये कैरेबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 16 लाख वर्ग किलोमीटर है। गल्फ ऑफ मैक्सिको के कई हिस्से पर मैक्सिकन राष्ट्रपति शिनबाम अक्सर ये आरोप लगा चुकी हैं कि अमेरिका धीरे-धीरे पर इस पर कब्जा करता जा रहा है, अब तो इसे मैक्सिकन अमेरिका कहना होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने गल्फ ऑफ मैक्सिको पर क्या कहा था?

गल्फ ऑफ मैक्सिको पर अधिकारों की लड़ाई डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद तेज हो गई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि गल्फ ऑफ मैक्सिको अमेरिका का हिस्सा है ना कि मैक्सिको का, राष्ट्रपति बनने के बाद वे सबसे पहले इस हिस्से को अमेरिकी नाम देंगे और हुआ भी ऐसा। गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदल कर गल्फ ऑफ अमेरिका रखने का आदेश डोनाल्ड ट्रंप ने जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बंदर की बदमाशी ने काटी इस देश की बिजली, अगले तीन दिन आने का और कोई चांस तक नहीं

ये भी पढ़ें- पुल से खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ग्वाटेमाला में 55 लोगों की मौत

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग