Trending: गुरुत्वाकर्षण बल ब्रह्मांड की मूलभूत शक्ति है जिसके चलते ब्रह्मांड में हर वस्तु एक-दूसरे को आकर्षित करती है और अपनी जगह पर टिकी हुई है। इस धरती पर गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) की वजह से ही जीवन संभव हो सका है। अगर धरती पर ग्रैविटी ना होती तो यहां पर नदी, पहाड़, महासागर सब गायब होते, जीवन की संभावना ही नहीं होती, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के बिना कोई भी ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सकता था। यही गुरुत्वाकर्षण हर जगह मौजूद है। ये सौर मंडल (Solar System) और आकाशगंगाओं को एक साथ रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर ही कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर ये गुरुत्वाकर्षण ना के बराबर महसूस होता है। हालांकि ये बहुत अजब तरीके से काम करता है, इसे 'गुरुत्वाकर्षण विसंगति' (Gravity Anomaly) कहते हैं। ये कौन सी जगहें हैं इनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।