3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएसआईएस से हाथ मिला भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा हाफिज सईद

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

Dec 28, 2016

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा है। इसके लिए वह आंतकी संगठन आईएसआईएस से हाथ मिला रहा है। आईएस को अपने आतंकी नेटवर्क से जोडऩे के लिए हाफिज सईद का दूसरा संगठन सीरिया में सक्रिय है।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हाफिज का संगठन फलाह-ए-इंसानियत सीरिया में मानवीय सहायता के काम में जुटा है, लेकिन आशंका जताई है कि मदद के बहाने हाफिज सीरिया में सक्रिय आईएस के आतंकियों से संपर्क बना रहा है।

फलाह-ए-इंसानियत की आड़ लेकर हाफिज लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी नेटवर्क चलाता है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हाफिज आईएस की मदद से भारत में आतंकी हमले की साजि़श रच सकता है।

इसके अलावा हाफिज सईद ने पाकिस्तान की सरकार से कहा है कि भारत के साथ दोस्ती न करे। हाफिज ने दावा किया है कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में अत्याचार कर रहे हैं। उसने पाकिस्तान की सरकार से आग्रह किया है कि वह कश्मीरियों की समस्या का समाधान करें।

हाफिज ने फिर की बयानबाजी

जमात-उद-दावा के सरगना और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों मुख्य आरोपी आतंकी हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ बयानबाजी की है। हाफिज ने कश्मीर में भाजपा सरकार पर जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही उसने पाकिस्तान को भी आगाह किया है कि वह भारत के साथ दोस्ती न करे।

हाफिज ने दावा किया कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में अत्याचार कर रहे हैं। हाफिज ने कहा हम कश्मीरियों के साथ खड़े हैं और कश्मीर की आजादी की मुहिम का पूरी तरह समर्थन करते हैं। उसने कश्मीर में अत्याचार करने के लिए भारतीय सेना की आलोचना की।

हाफिज ने पाकिस्तान की सरकार से आग्रह किया कि कश्मीरियों की समस्या का समाधान करें। हाफिज ने कहा पाकिस्तान की सरकार को भारत से दोस्ती पर गौर नहीं करना चाहिए। कश्मीर में खून बहाया जा रहा है। इसलिए यह पाकिस्तान की सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी समस्याओं का समाधान करे।

Story Loader