8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में भीषण लू का खतरा, चेतावनी हुई जारी

Japan Heatwave: जापान में इस समय भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Heatwave in Japan

Heatwave in Japan

दुनिया के कई देशों में इस समय मानसून की वजह से मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। इन देशों में लोग काफी परेशान हैं। लेकिन इसी बीच एक देश ऐसा भी है जहाँ गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। जापान (Japan) में इस समय कई प्रांतों में काफी गर्मी पड़ रही है। यह गर्मी इतनी ज़्यादा है कि लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं।

भीषण लू की चेतावनी हुई जारी

जापान के मौसम विभाग ने देश के 47 में से 38 प्रांतों में भीषण लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी है। इन प्रांतों में आज, सोमवार, 29 जुलाई को भीषण लू चलने का खतरा है।

लोगों को दी घरों में रहने की सलाह

जापान के मौसम विभाग ने लू की चेतावनी के बीच लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। साथ ही लू से बचने के अन्य उपायों के बारे में भी सजग रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- शादी का यह कार्ड हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोग लगा रहे हैं जमकर ठहाके