18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल में बड़ा हादसा, खोतांग में हेलीकॉप्टर क्रैश

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोतांग में शव को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 18, 2026

नेपाल में हेलीकाप्टर क्रैश (X)

नेपाल के खोटांग जिला में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस भयावह घटना में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच निकले, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

कब हुआ हादसा?

यह हादसा उस समय हुआ जब हेलिकॉप्टर काठमांडू से उड़ान भरकर खोटांग जिले के केपिलासगढी क्षेत्र में उतरने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे उड़ान भरने वाला यह हेलिकॉप्टर करीब 50 मिनट बाद अपने गंतव्य पर पहुंचा। लैंडिंग के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह जमीन पर गिरकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक ही परिवार के सदस्य मौजूद

हेलिकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। ये सभी अपने परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। दरअसल, नागमणि राई की पत्नी मनमछी राई का यूनाइटेड किंगडम में निधन हो गया था, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए नेपाल लाया गया था। परिवार के सदस्य इसी सिलसिले में यात्रा कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

दुर्घटना के तुरंत बाद एयर डायनेस्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरा हेलिकॉप्टर मौके पर भेजा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में काजीबहादुर राई घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए काठमांडू वापस लाया गया।

सुरक्षा पाए सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के दौरान सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। हालांकि, समय पर किए गए रेस्क्यू और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

क्यों होते है हेलीकॉप्टर हादसे?

हेलीकॉप्टर हादसे आमतौर पर कई कारणों के मिलकर होने से होते हैं, जैसे खराब मौसम, तकनीकी खराबी, पायलट की गलती, और खराब मेंटेनेंस। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर अक्सर कम ऊंचाई पर उड़ते हैं, जिससे बिजली के तारों, पक्षियों या अन्य बाधाओं से टकराने का खतरा बढ़ जाता है, और कुछ खास स्थितियां जैसे वर्टेक्स रिंग स्टेट या टेल रोटर फेल होना भी नियंत्रण खोने का कारण बन सकती हैं।