
Pakistan Honour kiling Case (Reprentational)
Pakistan: पाकिस्तान में महिलाओं के हालात कितने बदतर हैं उन्हें बताती आए दिन कोई ना कोई घटना आ रही हैं लेकिन अब एक ऐसा मामला आया है जो बेहद परेशान कर देने वाला है। पाकिस्तान में एक लड़की को (Pakistan Honour kiling Case) उसके ही पिता के सामने उसके भाईयों ने तड़पा-तड़पा कर मार डाला। संवेदनहीनता की हद तो तब पार हो गई जब दूसरे भाई ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड किया। बाप और भाई ने मिलकर लड़की का शव भी दफना दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड किया गया वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) की पुलिस सकते में आई और आनन-फानन जांच पड़ताल शुरू की तो ये मामला निकल कर सामने आया। पुलिस ने इसकी जांच के लिए लड़की के शव को कब्र से तक निकलवाया। पाकिस्तान में ये केस सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। वहां पर महिला अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर बहस फिर से शुरू हो गई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो में देखा गया है कि लड़की के पिता बिस्तर पर एक तरफ बैठे हुए हैं औक दूसरी तरफ बिस्तर पर ही लड़की लेटी है और उसका भाई उसका गला दबाता जा रहा है। (Pakistan Honour kiling Case) वीडियो में चीखने की आवाज भी आ रही है। वहीं छोटे भाई को उन दोनों इस पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा, तो छोटा भाई वीडियो रिकॉर्ड करने लग जाता है लेकिन बीच-बीच में वो कहता है कि 'अबू इसे छोड़ दीजिए' (बहन को छोड़ दें) लेकिन उसके पिता उसे डांट कर चुप करा देते हैं कुछ देर बाद लड़की की मौत हो जाती है।
Pakistan Honour kiling Case में दोनों भाई और मां-पिता गिरफ्तार
पाकिस्तान (Pakistan) की पंजाब पुलिस का कहना है कि ये केस उनके सामने 24 मार्च को आया। टोबा टेक सिंह के एक पुलिस अधिकारी अता उल्लाह ने फोन पर एक न्य़ूज एजेंसी को बताया कि उन्होंने खुद शिकायतकर्ता बनकर मामला दर्ज किया। पूछताछ में लड़की के बाप और भाई ने कहा है कि उनकी बहन को उन्होंने किसी लड़के से फोन पर बात करते हुए देखा था जिससे वो आग-बबूला हो गए औऱ लड़की की हत्या कर दी। वहीं ये भी कहा गया था कि लड़की गर्भवती भी थी हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो पाएगी।
पुलिस ने कहा कि मृतक लड़की के भाई सत्तार और फैसल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पिता शहबाज को उसके घटना में शामिल होने पर बीती शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पाकिस्तान में 'सम्मान संहिता' के तहत होतीं बेरहमी से हत्या
गौरतलब है कि पाकिस्तान (Pakistan) में ज्यातार लोग महिलाओं को बंदिशों में रखते हैं। यहां पर लड़कियां अपनी मनमर्जी से शादी-निकाह नहीं कर सकतीं। ये पाकिस्तानी समाज में 'सम्मान' की खिलाफत से देखा जाता है। सिर्फ यही नहीं वो अपने पसंद का काम भी नहीं कर सकतीं चाहे वो शिक्षा हो या फिर नौकरी। इसे पाकिस्तान में 'सम्मान संहिता' का नाम दिया गया है। इस संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तान में हर साल वहां पुरुष सैकड़ों महिलाओं की हत्या कर देते हैं। इसकी रिपोर्ट पाकिस्तान के मानवाधिकारी आयोग ने भी पेश की है जिसके मुताबिक साल 2022 में इस सम्मान संहिता का उल्लंघन करने पर करीब 320 हत्याएं की गईं थीँ।
Published on:
01 Apr 2024 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
