14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, 5 बच्चे, 2 महिलाएं सहित 14 की मौत, ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी लॉरी

Accident: वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना उस समय घटी जब लोग काम के लिए पड़ोसी जिले में जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

पाकिस्तान में मध्य पंजाब प्रांत के खुशाब जिले में शनिवार को एक मिनी लॉरी (ट्रक) खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। बचाव सेवा ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना उस समय घटी जब लोग काम के लिए पड़ोसी जिले में जा रहे थे।

स्थानीय बचाव सेवा के प्रवक्ता उस्मान हैदर ने बताया है कि दुर्घटना में पांच बच्चों और दो महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि वाहन की रफ्तार तेज थी। ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। वाहन में कुल 26 लोग सवार थे। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, हर वर्ष करीब 9 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। इससे पहले भी एक दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी।