यमन (Yemen) में चल रही जंग तेज़ होती जा रही है। हूती विद्रोही जहाँ सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर हमले कर रहे हैं, तो वहीँ यमन की सेना हूतियों के कब्ज़े वाले इलाकों को निशाना बना रही है। इस जंग का असर निर्दोष लोगों पर भी पड़ रहा है क्योंकि उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। आज हूती विद्रोहियों ने यमन के ताइज़ प्रांत में हमला करते हुए निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया।