
Hunter Biden
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के बेटे हंटर बाइडन (Hunter Biden) की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। गुरुवार को हंटर पर 5 साल पुराने एक मामले में आरोप तय हो गया है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि ऐसा कौनसा मामला है जिसमें हंटर पर आरोप तय हो गया है और उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल हंटर पर अवैध तरीके से बंदूक खरीदने का आरोप तय हो गया है।
बढ़ सकती है हंटर की मुश्किलें
5 साल पहले जब हंटर ने अवैध तरीके से बंदूक खरीदी थी, उस समय उनके ड्रग्स लेने की बात सामने आई है। हंटर पहले कई बार ऐसा करने से मुकर चुके हैं, पर गुरुवार को उन पर लगा आरोप तय हो गया है और उन्हें दोषी करार कर दिया गया है। हालांकि हंटर ने यह बात भी साफ कर दी है कि उन्होंने बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया था, पर इसके बावजूद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अवैध बंदूक रखने पर हंटर के खिलाफ 3 मामले हैं और इनमें उन्हें 25 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भी खड़ी हो सकती है मुश्किल
अपने बेटे हंटर की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो के सामने भी मुश्किल खड़ी हो सकती है। हंटर के कानूनी शिकंजे में फंसने पर उनके पिता जो के 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अभियान पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
Published on:
15 Sept 2023 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
