15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Bangladesh Trade: बांग्लादेश से क्या-क्या खरीदता है भारत

India Bangladesh Trade: ISKCON संत चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी और हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर दोनों देशों के रिश्ते तल्ख हो रहे हैं। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात बंद करने तक की मांग कर दी थी।

2 min read
Google source verification
India Import Export from Bangladesh

India Import Export from Bangladesh

India Bangladesh Trade: शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ीं और नतीजा ये हुआ कि हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश (Bangladesh Violence) में अत्याचार बढ़ने लगा। इस अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश से लेकर कोलकाता तक बड़े पैमाने पर हिंदू संगठनों ने भारत से बांग्लादेश से हो रहे आयात-निर्यात बंद करने को कहा था हालांकि भारत ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं लिया है। वहीं हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि बांग्लादेश और भारत के बीच किन वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है।

बांग्लादेश से क्या-क्या खरीदता है भारत

1- बांग्लादेश भारत कई वस्तुएं खरीदता है। जैसे रेडिमेड कपड़े, जूट और जूट उत्पाद जैसे जूट के बैग, धागा। खास बात ये है कि भारत केलिए बांग्लादेश से आयात का सबसे अहम सामान ये कपड़े और जूट है।

इसके अलावा मछली और समुद्री उत्पाद, कागज और उससे बनी वस्तुएं, चमड़ा और उसके प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक, कुछ औद्योगिक कच्चे माल जैसे रबर, केमिकल्स, और टायर सामग्री, फार्मास्यूटिकल्स उत्पाद , तैयार मसाले, बिस्किट बांग्लादेश से भारत में आते हैं।

भारत अपने घरेलू उत्पादन के बावजूद हाई क्वालिटी वाले कच्चे जूट और उससे बने सामान के लिए बांग्लादेश पर निर्भर है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत ने बांग्लादेश से लगभग 1.21 लाख मीट्रिक टन कच्चे जूट का आयात किया था। 

भारत से क्या लेता है बांग्लादेश

वहीं भारत से बांग्लादेश चावल, गेहूं, प्याज, लहसुन, चीनी, कॉटन, अनाज, रिफाइंड पेट्रोलियम, इलेक्ट्रिक उपकरण, प्लास्टिक और इस्पात आयात कराता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। इसमें भारत ने कपास, पेट्रोलियम उत्पाद, अनाज, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स, मशीनरी, वाहन, लौह और इस्पात, प्लास्टिक और प्लास्टिक उत्पाद, और फार्मास्यूटिकल्स बांग्लादेश को निर्यात किया जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में 11.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।