
India Import from China Pakistan Bangladesh instead of tension
India Trade with Pakistan China: चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान…ये ऐसे नाम हैं जिनके साथ वर्तमान में भारत के कई मुद्दों पर विवाद चल रहा है। आलम ये हो जाता है कि इन देशों के साथ भारत के व्यापार खत्म करने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन पाकिस्तान (India Pakistan Trade) को छोड़कर चीन और बांग्लादेश के साथ भारत का व्यापार जारी है। यहां हम आपको ये बता रहे हैं कि भारत इन देशों की ऐसी कौन सी अहम वस्तुएं मंगाता है जो इतने तनाव के बावजूद खरीदना बंद नहीं किया जा रहा है।
दक्षिण एशिया में चीन भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार (China India Trade) है। वित्त वर्ष 2024 में भारत और चीन के बीच 118.4 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। इस साल भारत ने चीन को 16.65 अरब डॉलर का निर्यात किया था। वहीं, चीन से भारत ने 8.69 अरब डॉलर का आयात किया था। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में भारत ने चीन से सबसे ज़्यादा ये चीज़ें आयात कीं-
1- विद्युत मशीनरी और उपकरण - 31.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर
2- परमाणु रिएक्टर और पुर्ज़े - 22.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर
3- कार्बनिक रसायन - 11.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर
4- प्लास्टिक और वस्तुएं - 5.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर
5- उर्वरक - 2.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर
अक्टूबर 2024 को भारत सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों में पाकिस्तान से भारत ने कुछ भी आयात नहीं किया जबकि इन्हीं महीनों के दौरान पाकिस्तान (Pakistan India Trade) को भारत ने 235 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। वैसे पाकिस्तान से भारत मुख्य तौर पर सेंधा नमक, चीनी, मसाले, तांबा, तांबे के सामान, फल और मेवे, कपास, सल्फर, मिट्टी और पत्थर, ऑर्गेनिक केमिकल, खनिज ईंधन, प्लास्टिक प्रोडक्ट, ऊन, कांच के बने पदार्थ, कच्ची खाल का आयात करता है।
लेकिन 2019 में पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया था और व्यापार बंद कर दिया था। सिर्फ मानवीय जरूरतों के लिए सेंधा नमक, ब्यूटी प्रोडक्ट, मुल्तानी मिट्टी, कॉपर प्रोडक्ट, चमड़े का सामान, मिनरल फ्यूल, प्लास्टिक के सामान, फल, ऊन और चूना पत्थर, ड्राई फ्रूट्स, कॉटन, चश्मों के लेंस, ऑर्गेनिक केमिकल्स मंगाता है। जो 2024 में नहीं मंगाया गया। इसमें से सेंधा नमक भारत के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि अब भारत ने पाकिस्तान का विकल्प ढूंढ लिया है अब सऊदी अरब से सेंधा नमक मंगाना शुरू कर दिया है।
बांग्लादेश से भारत ने वित्त वर्ष 2024 में 11.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया था और और वित्त वर्ष 2023 में 12.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया था। वहीं 2023-24 में दोनों देशों के बीच 14 बिलियन डॉलर (करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार हुआ था।
बांग्लादेश में शेख हसीना के जाने के बाद से मोहम्मद यूनुस की सरकार के साथ भारत के रिश्ते खराब हो गए थे। हालांकि बावजूद भारत बांग्लादेश से कई वस्तुएं खरीदता है। भारत ने बांग्लादेश से रेडिमेड कपड़े, जूट और जूट उत्पाद, मछली और समुद्री उत्पाद, कागज और उससे बनी वस्तुएं, चमड़ा और उसके प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक, कुछ औद्योगिक कच्चे माल जैसे रबर, केमिकल्स, और टायर सामग्री, फार्मास्यूटिकल्स उत्पाद, तैयार मसाले, बिस्किट का आयात किया है।
भारत अपने घरेलू उत्पादन के बावजूद हाई क्वालिटी वाले कच्चे जूट और उससे बने सामान के लिए बांग्लादेश पर निर्भर है। बांग्लादेश पर भारत सबसे ज्यादा 2022-23 में भारत ने बांग्लादेश से लगभग 1.21 लाख मीट्रिक टन कच्चे जूट का आयात किया था।
Published on:
20 Feb 2025 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
