23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UNGA में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब: संवाद और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते

एक बार फिर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने पाकिस्तान के कश्मीर पर फैलाए जा रहे झूठे प्रपंच को दुनिया के सामने उजागर कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र में उठाए गए झूठे मुद्दों का पर्दाफाश करते हुए भारत के प्रतिनिधि ने कहा जिस देश में अल्पसंख्यक खत्म होने की कगार पर हों, जहाँ उनकी लड़कियों को अगवा कर उनसे शादी करना एक सामान्य प्रक्रिया बना दिया गया हो, वो देश अगर भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात ही न करे तो बेहतर है।

2 min read
Google source verification
india_reply_at_un_to_pak.jpg

भारत ने शुक्रवार को भारत में अल्पसंख्यकों और कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ अपने 'जवाब के अधिकार' का प्रयोग करते हुए पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के सामने उजागर कर दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बहस के 77 वें सत्र में भारतीय राजनयिक मिजिटो विनिटो ने भारत पर झूठे आरोप लगाने से पहले पाकिस्तान को आत्मनिरीक्षण करने की याद दिलाई।

सीमा पार आतंकवाद रोके पाकिस्तान
विंटो ने जोर दिया कि जम्मू और कश्मीर पर दावा करने के बजाय, इस्लामाबाद को "सीमा पार आतंकवाद" को रोकना चाहिए। विनिटो ने यह भी कहा, "जब अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों युवतियों का अपहरण एसओपी (Standard Operating Procedure) के रूप में किया जाता है, तो हम इसके पीछे अंतर्निहित मानसिकता के बारे में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं।
"यह खेदजनक है कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री ने भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए इस सम्मानित सभा का मंच चुना है। उन्होंने कहा कि अपने ही देश के कुकर्मों को छिपाने और भारत के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ऐसा किया है जिसे दुनिया अस्वीकार्य मानती है।

पाकिस्तान में किया जा रहा जबरन धर्मांतरण, लड़कियों का अपहरण

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों की ओर वैश्विक समुदाय का ध्यान दिलाते हुए भारतीय राजनयिक ने हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय की लड़कियों के जबरन अपहरण और फिर उनके शादी की हालिया घटनाओं का उल्लेख किया। "पाकिस्तान के भीतर चलाए जा रहे धर्मांतरण," का उन्होंने उल्लेख किया। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान में किया जा रहा यह कुकृत्य "यह मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में है, अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन के बारे में है और बुनियादी शालीनता के उल्लंघन के बारे में है।"

सीमापार आतंकवाद का प्रायोजक है पाकिस्तान

उन्होंने कहा एक राज्य जो यह दावा करता है कि वह अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है, वह कभी भी सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित नहीं करेगा। न ही यह भयानक मुंबई आतंकवादी हमले के योजनाकारों को आश्रय देगा, और केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव में उनके अस्तित्व का खुलासा करेगा। भारत के प्रतिनिधि ने कहा कि, "ऐसा देश पड़ोसियों के खिलाफ अनुचित और अस्थिर क्षेत्रीय दावे नहीं करेगा। यह उनकी भूमि का लालच नहीं करेगा और न ही अवैध रूप से उन्हें अपने साथ एकीकृत करने की कोशिश करेगा।