1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत का बड़ा कदम, देशवासियों को कनाडा न जाने की दी सलाह

India-Canada Conflict: भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आज कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी है। ऐसे में भारत सरकार ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने देशवासियों को एक सलाह दी है। क्या है वो सलाह? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Sep 2023, 3:41 PM IST

air_india_flight_.jpg

Air India International Flight

भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। 18 जून को कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में हाल ही में कनाडा ने भारत का हाथ बताया था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने अपने देश की संसद में निज्जर की हत्या में भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ बताया था। ट्रूडो के इस झूठे आरोप को भारतीय सरकार सिरे से नकार चुकी है। पर दोनों देशों के बीच इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। आज कनाडा ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी है। ऐसे में भारत ने भी इसका जवब दिया है।


भारत के देशवासियों को कनाडा न जाने की दी सलाह

भारतीय सरकार की तरफ से आज अपने देशवासियों के लिए एक बड़ी एडवाइज़री जारी की गई है। इस पूरे मामले को देखते हुए भारतीय सरकार ने आज देशवासियों को कनाडा न जाने की सलाह दी है। खास कर ऐसी जगहों पर जहाँ निज्जर हत्या की वजह से तनाव की स्थिति है। इसकी वजह भारतीय देशवासियों को कनाडा में होने वाली किसी भी असुविधा से बचाना है और साथ ही उन्हें सुरक्षित भी रखना है।


डिप्लोमैट का जवाब डिप्लोमैट

निज्जर हत्या के मामले में भारत पर झूठा आरोप लगाने के साथ ही कनाडा ने भारत के डिप्लोमैट को भी बर्खास्त कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के ओलिवियर सिल्वेस्टेर नाम के डिप्लोमैट को बर्खास्त करते हुए 5 दिन में देश छोड़ने के लिए कह दिया।

कनाडा ने अमेरिका और यूके से मांगा साथ, दोनों ने किया किनारा

इस पूरे मामले में कनाडा ने भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका (United States Of America) और यूके (UK) का साथ मांगा था। कनाडा चाहता था कि अमेरिका और यूके इस मामले में भारत की निंदा करें। पर अमेरिका और यूके दोनों ने ही कनाडा की इस मांग से किनारा कर लिया है। दोनों ने ही इस बेबुनियाद मामले में भारत की निंदा करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- निज्जर हत्या मामले में भारत पर झूठे आरोप के बाद खालिस्तानी आतंकी का दुस्साहस, हिंदुओं को दी कनाडा छोड़ने की धमकी