11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में गवर्नर की रेस में भारतवंशी विवेक रामस्वामी, भारतीय मूल के बिज़नेसमैन हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

अमेरिका के ओहायो राज्य में विवेक रामस्वामी गवर्नर की रेस में हैं। अमेरिका निवासी भारतवंशी विवेक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें समर्थन दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 27, 2025

Vivek Ramaswamy

Vivek Ramaswamy

अमेरिका (United States Of America) के ओहायो (Ohio) राज्य में गवर्नर की रेस शुरू हो गई है और इस रेस में भारतवंशी विवेक रामस्वामी (Vivek Ramaswamy) भी हैं। विवेक न सिर्फ भारतीय मूल के हैं, बल्कि हिंदू भी हैं और अपने हिंदू होने पर गर्व महसूस करते हैं। पहले वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस में भी थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना अभियान खत्म करते हुए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को समर्थन दे दिया था। अब ओहायो गवर्नर की रेस में ट्रंप ने विवेक को समर्थन दिया है।

विवेक ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

ट्रंप के समर्थन के लिए विवेक ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए उन्हें धन्यवाद दिया है। विवेक ने यह भी कहा है कि वह ओहायो को फिर से महान बनाने के लिए तैयार हैं।



यह भी पढ़ें- अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा, पिता ने लगाई तुरंत वीज़ा की गुहार तो विदेश मंत्रालय ने किया यूएस से संपर्क

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं विवेक

विवेक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। विवेक की नेटवर्थ जानकर आपको भी हैरानी हो सकती है। विवेक की नेटवर्थ करीब 960 मिलियन डॉलर्स है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 8.3 हज़ार करोड़ रुपये है। विवेक की इस नेटवर्थ में उनकी बायोटेक कंपनी रोइवेंट साइंसेज़ (Roivant Sciences) और दूसरे फाइनेंशियल बिज़नेस की अहम भूमिका है।

अमेरिका के तीसरे भारतवंशी गवर्नर हो सकते हैं विवेक

अगर विवेक ओहायो के गवर्नर बनते हैं, तो ऐसा करने वाले अमेरिका के तीसरे भारतवंशी गवर्नर होंगे। विवेक से पहले निक्की हेली (Nikki Haley) साउथ कैरोलाइना (South Carolina) राज्य की और बॉबी जिंदल (Bobby Jindal) लुइसियाना (Louisiana) राज्य के गवर्नर रह चुके हैं।