ट्रंप ने भारत पर इस बात का आरोप लगाया था कि रूस से तेल खरीदने से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भारत, रूस की मदद कर रहा है, जिससे यूक्रेन में निर्दोष लोगों की जान जा रही हैं। ट्रंप के इस आरोप पर भारत ने पलटवार करते हुए प्रतिक्रिया जाहिर की थी कि भारत को इस तरह से टारगेट करना सही नहीं है, क्योंकि अपने परमाणु प्रोग्राम के लिए अमेरिका, रूस से ही यूरेनियम खरीदता है। साथ ही अमेरिका, रूस से फर्टिलाइज़र्स, चेमिकल्स और पैलेडियम भी खरीदता है। ऐसे में भारत किसी भी धमकी से घबराने वाला नहीं है।