5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या से इन जिलों के लिए शुरू होगी ई-बस सेवा , होली में पूरे सप्ताह चलेंगी स्पेशल बसें

परिवहन राज्यमंत्री सिंह ने शनिवार को एक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश-विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रोजाना दो से चार लाख तक रामभक्त यहां आ रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग ने यहां पर आवागमन की बेहतर व्यवस्था देने के सभी प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी यही मंशा है कि रामनगरी में नागरिक परिवहन व्यवस्था ऐसी हो जो अन्य महानगरों के लिए नजीर बने।

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या से इन जिलों के लिए शुरू होगी ई-बस सेवा , होली में पूरे सप्ताह चलेंगी स्पेशल बसें

अयोध्या से इन जिलों के लिए शुरू होगी ई-बस सेवा , होली में पूरे सप्ताह चलेंगी स्पेशल बसें

UP के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही डबल डेकर बसों का संचालन शुरू होगा। इससे यहां पर आवागमन के संसाधनों को और विस्तार मिलेगा। रामनगरी से गोरखपुर, लखनऊ, काशी और प्रयागराज के लिए ई-बस सेवा शुरू होगी। होली पर्व के मौके पर चार दिन पहले से चार दिन बाद तक पूरे प्रदेश में स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

नागरिक परिवहन व्यवस्था बनेगी नजीर

परिवहन राज्यमंत्री सिंह ने शनिवार को एक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश-विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रोजाना दो से चार लाख तक रामभक्त यहां आ रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग ने यहां पर आवागमन की बेहतर व्यवस्था देने के सभी प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी यही मंशा है कि रामनगरी में नागरिक परिवहन व्यवस्था ऐसी हो जो अन्य महानगरों के लिए नजीर बने।

अयोध्या में आवागमन की दिक्कत नही

राज्यमंत्री के अनुसार देश के विभिन्न प्रांतों से आस्था स्पेशल ट्रेनों से आ रहे रामभक्तों के लिए रेलवे स्टेशनों पर 250 ई-बसें लगाई गई हैं। इन बसों से रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को टेंट सिटी तक पहुंचाया जा रहा है। फिर उन्हें दर्शन कराने के लिए टेंट सिटी से राम मंदिर के करीब तक पहुंचाने का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में 350 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम के धाम में किसी भी यात्री को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग