भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा पूरा करके लौटे हैं। पीएम मोदी का यह श्रीलंका दौरा काफी अहम रहा। इस दौरान पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' भी मिला। पीएम मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान वहाँ के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) से अहम विषयों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी दोनों ने हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी अब भारत लौट आए हैं, लेकिन उनके लौटने के बाद भारतीय नेवी (Indian Navy) का एक युद्धपोत (Warship) श्रीलंका पहुंच गया है।