30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान ने तैनात किया नया हथियार, नेवी कमांडर ने दी धमकी, अमेरिका और इजरायल को आ जाएगा ‘हार्ट अटैक’

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच शांति वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ईरान ने नए हथियार की चेतावनी दी है, जबकि अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइल तैनाती पर विचार कर रहा है। फिलहाल सीजफायर जारी है, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 30, 2026

Iran Israel America War

Iran Israel America War(AI Image-ChatGpt)

Iran-Israel-America War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अभी थमता नजर नहीं आ रहा। शांति वार्ता कब होगी, इस पर कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई है। इसी बीच हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं, मानो दोनों पक्ष अगली टक्कर के लिए तैयारी कर रहे हों। ईरान की तरफ से आए ताजा बयान ने माहौल और गरमा दिया है। ईरानी नौसेना के कमांडर ने संकेत दिया है कि देश जल्द ही एक नए हथियार का इस्तेमाल कर सकता है। उनका दावा है कि यह हथियार दुश्मनों के बेहद करीब है और उससे उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। बयान में तंज भी था, 'उन्होंने कहा कि शायद इसे देखकर विरोधियों को 'हार्ट अटैक' आ जाए।' हालांकि, इस नए हथियार के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस अंदाज में यह बात कही गई, उससे यह साफ है कि ईरान मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाने की कोशिश कर रहा है।

जान लें डिटेल्स


तनाव का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है Strait of Hormuz। यह वही समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस इलाके पर अपना नियंत्रण छोड़ने के मूड में नहीं है, चाहे अमेरिका कितनी भी चेतावनी क्यों न दे। ईरानी नेताओं का कहना है कि उनके पास मिसाइल और ड्रोन का इतना जखीरा है कि वे लंबे समय तक संघर्ष जारी रख सकते हैं। उनका दावा है कि अब दुनिया को भी ईरान की सैन्य ताकत का अंदाजा हो गया है।

अमेरिका की अपनी तैयारी


दूसरी तरफ, अमेरिका भी पीछे हटने के संकेत नहीं दे रहा। खबर है कि United States Central Command ने संभावित हमले के लिए हाईटेक हाइपरसोनिक मिसाइल 'डार्क ईगल' की मांग की है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब अमेरिका इस तरह की मिसाइल को इस क्षेत्र में तैनात करेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक राहत की बात जरूर है कि फिलहाल सीजफायर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दो हफ्तों के संघर्ष विराम को आगे बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक ईरान की तरफ से कोई नया प्रस्ताव नहीं आता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। हालांकि, अंदरखाने कूटनीतिक हलचल जारी है। चर्चा थी कि अगली वार्ता पाकिस्तान में हो सकती है, लेकिन अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।