30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारत को कोहिनूर लौटाओ’, ब्रिटिश किंग चार्ल्स से मिलने से पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कही बड़ी बात

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बुधवार को ब्रिटिश किंग चार्ल्स से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले ममदानी ने कोहिनूर हीरे के बारे में एक बड़ी बात कह दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 30, 2026

Zohran Mamdani meets British King Charles

Zohran Mamdani meets British King Charles

ब्रिटिश किंग चार्ल्स (British King Charles) अपनी पत्नी क्वीन कैमिला (Queen Camilla) के साथ चार दिवसीय अमेरिका (United States of America) दौरे पर हैं। अमेरिका दौरे के तीसरे दिन दोनों ने बुधवार को न्यूयॉर्क (New York) की यात्रा की और 9/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। न्यूयॉर्क शहर के भारतवंशी मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने भी इस दौरान चार्ल्स और कैमिला से मुलाकात की।

'भारत को कोहिनूर लौटाओ'

चार्ल्स और कैमिला से मुलाकात से पहले ममदानी ने कहा कि अगर उन्हें चार्ल्स से अलग से बात करने का मौका मिलता है तो वह उनसे कोहिनूर हीरे (Kohinoor Diamond) को भारत (INdia) को वापस लौटाने के लिए ज़रूर कहेंगे। गौरतलब है कि कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध हीरों में से एक है, जिसका वजन करीब 105.6 कैरेट है। वर्तमान में ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है और लंदन के टावर में रखा गया है। पहले यह ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के ताज में जड़ा हुआ है। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान इसे ज़बरदस्ती ले लिया गया था और तत्कालीन क्वीन विक्टोरिया (Queen Victoria) को भेंट कर दिया गया था।

भारत को वापस चाहिए कोहिनूर

भारत को कोहिनूर हीरा वापस चाहिए और वो लंबे समय से इस हीरे की वापसी की मांग कर रहा है और इसके ब्रिटिश कब्ज़े में होने को औपनिवेशिक शोषण का प्रतीक मानता है। वहीं ब्रिटिश सरकार और राजपरिवार कोहिनूर को लौटाने से इनकार करते आए हैं।