11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परमाणु समझौते से ईरान की बल्ले-बल्ले

 ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच देशों तथा जर्मनी के बीच मंगलवार को आस्ट्रिया की राजधानी विएना में हुए परमाणु समझौता होने से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को विश्व महाशक्तियोंं की मान्यता मिल गई है और इसके साथ ही ईरान पर लगाए गए सुरक्षा परिषद के आर्थिक और वित्तीय सहित प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र में नया प्रस्ताव पारित करके हटा लिए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

vijay morya

Jul 15, 2015

ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच देशों तथा जर्मनी के बीच मंगलवार को आस्ट्रिया की राजधानी विएना में हुए परमाणु समझौता होने से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को विश्व महाशक्तियोंं की मान्यता मिल गई है और इसके साथ ही ईरान पर लगाए गए सुरक्षा परिषद के आर्थिक और वित्तीय सहित प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र में नया प्रस्ताव पारित करके हटा लिए जाएंगे।

ईरान की संवाद समिति के अनुसार ईरान के किसी भी परमाणु संयंत्र को न ही बंद किया जाएगा और न ही उसे नष्ट किया जाएगा। इसके साथ ईरान को उन्नत आईआर-6 और आईआर-8 मशीन सहित सभी प्रकार के सेंट्रीफ्यूज पर शोध करने और उसे विकसित करने की छूट मिली रहेगी।

आस्ट्रिया की राजधानी विएना के रिजी पैलेस कोबर्ग होटल में यह ऐतिहासक समझौता हुआ। इसे पहले सुरक्षा परिषद के समक्ष पेश किया जाएगा, जो अगले सात से 10 दिन में इसे आधिकारिक दस्तावेज बनाने के लिए प्रस्ताव पारित करेगी। समझौते के लागू होते ही अमरीका और यूरोपीय संघ द्वारा ईरान के बैंकों, वित्तीय प्रतिष्ठानों, तेल, गैस, पेट्रो-केमिकल, व्यापार,बीमा और यातायात क्षेत्रों पर लगाए गए आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा।

ईरान पर लगे हथियारों की खरीद फरोख्त के प्रतिबंध को भी हटा लिया जाएगा लेकिन इस क्षेत्र में कुछ सीमित प्रतिबंध जारी रहेंगे। हालांकि ये प्रतिबंध खुद ब खुद पांच साल के बाद हट जाएंगे। इससे ईरान को विदेशी बैंकों में फ्रीज किए गए अरबों डॉलर मिल जाएंगे और 800 व्यक्तियों, कानूनी प्रतिष्ठानों जैसे सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान, ईरान शिपिंग लाइंस, नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी को प्रतिबंधितों की सूची से हटा दिया जाएगा।

फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हुए समझौते पर कहा कि यह समझौता कम से कम दस साल की व्यवस्था सुनिश्चित करता है और इस दौरान विश्व की महाशक्तियों को देखना होगा कि ईरान प्रतिबंधों को हटाने से मिले पैसा का किस तरह इस्तेमाल करता है।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ ने विश्व की छह महाशक्तियों के साथ हुए समझौते को सबसे अच्छा बताया और कहा कि हालांकि यह समझौता व्यापक नहीं है लेकिन काफी अच्छा है। ईरान की छात्र संवाद समिति 'इसनाÓ के अनुसार जरीफ ने कहा कि जो कुछ हुआ उससे अनावश्यक विवाद खत्म हो गया है। यह समझौता विशद नहीं है लेकिन जो भी पक्ष इससे जुड़े हैं यह उनके लिए एक अच्छा समझौता है। तुर्की के ऊर्जा मंत्री तनेर यिलदिज ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व की छह महाशक्तियों के साथ हुए समझौते को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे ईरान में निवेश का रास्ता खुल जायेगा।

आईएईए को ईरान में 24 दिन के भीतर निरीक्षण की छूट


ईरान तथा विश्व के छह प्रमुख देशों के बीच आज वियना में किए गए समझौते के अन्तर्गत संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षकों को ईरान के संदिग्ध परमाणु स्थलों के 24 दिन के भीतर निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। यह बात समझौते के मूलपाठ में कही गई है जिसे मंगलवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया।