11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच इजरायल का लेबनान पर अटैक, 3 की मौत

Israel Airstrike: इस्लामाबाद में चल रही वार्ता के बीच इजरायल ने लेबनान के नबातीह क्षेत्र में एक रिहायशी इमारत पर इजरायली हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 11, 2026

ईरान-इजरायल युद्ध (Video Screenshot)

Israel Attack Lebanon: लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (शनिवार) को इजरायल ने दक्षिण लेबनान के नबातीह क्षेत्र के मेफादौन कस्बे में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। इस हमले में अभी तक तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वार्ता में सीजफायर पर भी चर्चा संभावित है। हालांकि, लेबनान इस वार्ता का एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। ईरान का दावा है कि हाल ही में हुए दो सप्ताह के सीजफायर समझौते में लेबनान भी शामिल था, जबकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका की ओर से यह साफ किया गया है कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता।

लेबनान ने शांति वार्ता से दूरी बनाई

लेबनान में इजरायली हमलों के बढ़ते प्रभाव के चलते ईरान ने शुरुआत में इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता से खुद को अलग कर लिया था। लेकिन बाद में शुक्रवार शाम को इजरायल द्वारा बातचीत की इच्छा जताने के बाद स्थिति में बदलाव आया और ईरान ने भी भागीदारी पर सहमति दिखाई। इस घटनाक्रम ने क्षेत्रीय कूटनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, जहां सभी पक्ष तनाव कम करने की कोशिशों में जुटे हैं।

14 अप्रैल को इजरायल-लेबनान सीधी बातचीत की संभावना

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने पुष्टि की है कि इजरायल के साथ सीधी बातचीत 14 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे पहले अमेरिका में मौजूद दोनों देशों के राजदूतों और लेबनान में अमेरिकी राजदूत के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में उन शर्तों पर चर्चा की गई, जिनके आधार पर वॉशिंगटन में आगे की वार्ता होनी है। अमेरिका इस प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और प्रयास किया जा रहा है कि एक स्थायी सीजफायर की रूपरेखा तैयार की जा सके।

इजरायल-हिज्बुल्लाह संघर्ष और बढ़ता संकट

लेबनान पहले से ही इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। इजरायल का दावा है कि हालिया सीजफायर समझौते में हिज्बुल्लाह और लेबनान शामिल नहीं थे।