
Ismail Haniyeh
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। हमास ने इस जंग की शुरुआत की थी, जिसकी वजह से इज़रायल में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोगों को बंधक बना लिया गया था। कुछ बंधकों को रिहा कर दिया गया है, लेकिन अभी भी करीब 100 बंधक गाज़ा (Gaza) में कैद हैं। कुछ बंधकों की तो हमास की कैद में मौत भी हो चुकी है। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायल ने भी गाज़ा और आसपास के इलाकों में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिसमें अब तक 46 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में हमास के हज़ारों आतंकी भी शामिल हैं। इन आतंकियों में हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हनियेह (Ismail Haniyeh) भी है, जिसे 31 जुलाई को ईरान में मार गिराया था। अब हनियेह की मौत पर इज़रायल ने पहली बार ज़िम्मेदारी ली है।
हनियेह की 31 जुलाई को ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। हालांकि उस समय से ही यह साफ था कि इसमें इज़रायल की ही भूमिका थी, लेकिन अब तक इज़रायल की तरफ से इसे स्वीकार नहीं किया गया था। हालांकि अब इज़रायल ने हनियेह की हत्या में ज़िम्मेदारी को स्वीकार कर लिया है। हाल ही में इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज (Israel Katz) ने स्वीकार किया है कि इज़रायल ने ही योजनाबद्ध तरीके से हनियेह को मौत के घाट उतारा था।
Updated on:
25 Dec 2024, 10:13 AM IST
Published on:
25 Dec 2024, 10:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.