
Terrible road accident in Brazil
ब्राज़ील (Brazil) में शनिवार को रोड एक्सीडेंट का भीषण मामला सामने आया है। ब्राज़ील के मिनस गेरैस (Minas Gerais) राज्य में टिओफिलो ओटोनी (Teofilo Otoni) में जल्द सुबह एक ट्रक, बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। दरअसल ट्रक पर लदे माल से ग्रेनाइट के एक बड़े ब्लॉक के सड़क पर गिरने से विपरीत दिशा में रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। उसी समय बस के पीछे चल रही एक कार भी उससे टकरा गई। इस टक्कर से बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पहले 38 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी, पर अब तक आंकड़ा बढ़ गया है।
ब्राज़ील के मिनस गेरैस राज्य में टिओफिलो ओटोनी में ट्रक, बस और कार की टक्कर की वजह से हुए रोड एक्सीडेंट के चलते अब तक 41 लोगों ने जान गंवा दी है। ज़्यादातर लोगों की मौत बस में आग लगने की वजह से हुई।
इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ को तो इलाज के बाद छुट्टी भी मिल गई, लेकिन कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की खुली पोल, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को सेना की तरह दी जा रही है ट्रेनिंग
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, जिससे उसे हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ की जा सके।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकवाद का कहर जारी, आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत और 8 घायल
Updated on:
23 Dec 2024, 11:11 AM IST
Published on:
23 Dec 2024, 11:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.