अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ट्रूथ सोशल पर हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमास इस सौदे को स्वीकार कर लेगा, नहीं तो उसके लिए अंजाम बहुत बुरा होगा। इजरायली सरकार के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर और मिडिल ईस्ट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के तरफ से नियुक्त विशेष राजदूत स्टीव विटकॉफ ने बातचीत के बाद कतर के सीजफायर के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। बताया जा रहा है कि हमास ने 60 दिन के युद्धविराम के बाद भी जंग खत्म को लेकर बातचीत जारी रखने पर सहमति दी है।