19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायली सेना ने मार गिराए 3 हमास आतंकी

Israel-Hamas War: इज़रायली सेना ने गाज़ा में सैन्य कार्रवाई करते हुए हमास के 3 आतंकियों को मार गिराया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 19, 2026

Israel strike on Gaza

गाज़ा पर इज़रायली हमले का प्रभाव (Photo - ANI)

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच गाज़ा (Gaza) में युद्ध जारी है। हमास को खत्म करने के लिए इज़रायली सेना गाज़ा और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर लगातार हमले कर रही है। अब इज़रायली सेना को हमास के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है।

हमास के 3 आतंकियों को इज़रायली सेना ने मार गिराया

इज़रायली सेना ने हमास के 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें एक हमास सेल कमांडर और दो अन्य हमास की मिलिट्री विंग के आतंकी थे। हाल ही में इन आतंकियों ने इज़रायली नागरिकों और इज़रायली सैनिकों के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम दिया। इसके साथ ही युद्धविराम का व्यवस्थित रूप से उल्लंघन करते हुए उन्होंने हमास की सैन्य क्षमताओं को फिर से बहाल करने का काम किया। इन आतंकियों से इज़रायली नागरिकों और इज़रायली सैनिकों पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए उन्हें मार गिराया गया।

तीनों आतंकियों की हुई पहचान

इज़रायली सेना द्वारा मारे गए तीनों हमास आतंकियों की पहचान हो गई है। आतंकियों के नाम अब्दुल्ला मोहम्मद खमीस जाबेर, माजेद अहमद मुस्तफा सब्बाग और आमिर बशीर मोहम्मद खौरानी हैं। जाबेर ने हमास के उत्पादन मुख्यालय में अहम भूमिका निभाई थी। उसने आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिशों में भी हिस्सा लिया था। सब्बाग ने इज़रायली सैनिकों और इज़रायली नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमलों को आगे बढ़ाने का काम किया था। उसने भी आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिशों में हिस्सा लिया था। खौरानी ने इज़रायली सैनिकों और इज़रायली नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमले तेज़ करने का काम किया था और इसके साथ ही हमास को फिर से खड़ा करने के काम में भी वह शामिल था।

हमास के सरेंडर तक नहीं रुकेगा इज़रायल

7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए घातक हमले के बाद इजरायली सेना ने गाज़ा में सैन्य अभियान शुरू किया। इसका प्रमुख लक्ष्य हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण है। इज़रायल का मानना है कि हमास की सैन्य क्षमता को खत्म किए बिना उनके देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) साफ कर चुके हैं कि गाज़ा से उनकी सेना तब तक नहीं हटेगी जब तक हमास सरेंडर न कर दें या उसका पूरी तरह से खात्मा हो जाए, जिससे इज़रायल पर भविष्य में किसी भी तरह का खतरा न रहे।