
Israeli air strikes in Lebanon
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच पिछले साल से चल रही जंग अब रुक गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके तहत 60 दिनों के युद्ध-विराम का आह्वान किया गया है, जिसमें इज़रायल लेबनान से अपनी सेना हटाएगा और हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान से हटेगा। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) का कहना है कि युद्ध-विराम का यह समझौता स्थायी होगा। इस जंग के दौरान इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर कई एयरस्ट्राइक्स की। हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमलों में इज़रायली सेना ने लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah), 2 नए चीफ, कई कमांडर और कई आतंकियों को भी ढेर कर दिया। पिछले दो महीने से इज़रायली सेना ने लेबनान में हवाई हमले तेज़ कर दिए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जंग के दौरान इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह के कितने ठिकानों पर हवाई हमले किए? जवाब आपको हैरान कर सकता है।
इज़रायली सेना के प्रवक्ता बे बुधवार को युद्ध-विराम के बाद बताया कि उनकी सेना ने पिछले साल से चल रही हिज़बुल्लाह के खिलाफ जंग में पूरे लेबनान में आतंकी संगठन के 12,500 ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों के ज़रिए इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह की हमला करने की क्षमता को बेहद कम कर दिया, बड़ी संख्या में उनके हथियार नष्ट कर दिए, उनकी कई अहम यूनिट्स को तबाह कर दिया, उनके ज़्यादातर व्हीकल्स को तहस-नहस कर दिया। इस तरह इज़रायली सेना ने आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह को इस जंग के दौरान बर्बाद कर दिया।
Updated on:
28 Nov 2024 10:55 am
Published on:
28 Nov 2024 10:54 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
