इस हमले (Pager Attack) के बारे में बताते हुए ब्रिटेन की स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान के हिजबुल्लाह तक पहुंचने से पहले उनके संचार उपकरण इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के हाथों में पड़ गए। जिसका मोसाद ने फायदा उठाया। उसने पहले हिजबुल्लाह के संचार उपकरणों यानी पेजर (Pager) को हैक कराया। पेजर्स को हैक कराने के बाद मोसाद ने इनकी बैट्रीज़ में बेहद शक्तिशाली विस्फोटक जैसे पेंटाएरीथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट (PETN) को फिट कर दिया। जिसका तापमान बढ़ने पर जबरदस्त विस्फोट हो गया। इजरायल के हमले से हिजबुल्लाह के 13 आतंकी मारे गए और 2,750 लोग घायल हुए है।