11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा – ‘हमास के अंत तक युद्ध रहेगा जारी’

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। हाल ही में इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस युद्ध के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
israeli_pm_netanyahu_.jpg

Israeli PM Benjamin Netanyahu

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रहा युद्ध एक महीने के बाद भी जारी है। इस युद्ध में इज़रायल और गाज़ा के 12,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है जिनमें करीब 1,400 इज़रायली और 11,240 से ज़्यादा गाज़ा के लोग हैं। गाज़ा में मारे गए लोगों में हमास के आतंकियों से कई ज़्यादा निर्दोष फिलिस्तीनी हैं। हालांकि इज़रायली सेना ने हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया है और हमास के कई आतंकियों को ढेर भी किया है। दुनियाभर में कई देश इज़रायल से इस युद्ध को बंद करने और हमलों पर विराम लगाने की मांग उठा चुके हैं। हाल ही में इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने इस युद्ध के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।


'हमास के अंत तक युद्ध रहेगा जारी'

नेतन्याहू ने इस युद्ध की शुरुआत में ही यह साफ कर दिया था कि इज़रायली सेना का लक्ष्य हमास का खात्मा करना है। इज़रायली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। अब तक इज़रायली सेना ने हमास के कई कमांडरों समेत दूसरे आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में निर्दोष फिलिस्तीनियों की भी जान गई है। हाल ही में इस युद्ध के बारे में नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि यह इज़रायल का हमास के खिलाफ यह युद्ध हमास के अंत तक जारी रहेगा।


यह भी पढ़ें- म्यांमार में सैन्य शासन को मिल रही है चुनौती, विद्रोही गुट कर रहे हैं बगावत