1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ा के अल-शिफा अस्पताल में घुसी इज़रायली सेना, हमास के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन जारी

Israel-Hamas War: इज़रायली सेना गाज़ा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल में घुसी हुई है। इज़रायली सेना के अनुसार अल-शिफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में उनका मिलिट्री ऑपरेशन जारी है।

1 minute read
Google source verification
al-shifa_hospital_complex.jpg

Gaza's al-Shifa hospital complex

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी थमा नहीं है। 7 अक्टूबर को हमास ने इज़रायल पर रॉकेट अटैक्स के साथ ही घुसपैठ करते हुए भी हमले किए थे, जिनमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। इसी वजह से इज़रायली सेना ने भी गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। इज़रायली हमलों में 32 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इज़रायली सेना जगह-जगह पर रेड भी डाल रही है। हमास के खात्मे के लिए इज़रायली सेना अस्पतालों और स्कूलों जैसी जगहों पर रेड डालने से भी पीछे नहीं हट रही। ऐसा ही करते हुए इज़रायली सेना पिछले कुछ घंटों से गाज़ा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में घुसी हुई है।


हमास के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन जारी

इज़रायली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अल-शिफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में हमास के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन चल रहा है। इज़रायली सेना के अनुसार हमास के आतंकी अल-शिफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के संचालन के लिए करते हैं। इसी वजह से पिछले कुछ घंटों से इज़रायली सैनिक गाज़ा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स में मिलिट्री ऑपरेशन के तहत छापेमारी कर रही है।


अल-शिफा अस्पताल पर चौथी रेड

जब से इज़रायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है, तब से अब तक यह चौथा मौका है जब इज़रायली सेना ने अल-शिफा अस्पताल पर रेड डाली है। इज़रायली सेना के अल-शिफा अस्पताल में इन मिलिट्री ऑपरेशन्स के दौरान हमास आतंकियों के साथ ही अन्य फिलिस्तीनियों की मौत और उनके घायल होने के मामले भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 32 हज़ार पार, 78,000 से ज़्यादा लोग घायल

Story Loader