
Italy bus crash
दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला पिछली रात को घटित हुआ। मंगलवार रात को इटली (Italy) के वेनिस (Venice) में मेस्त्रे इलाके में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पुल से पलटकर गिर गई। जानकारी के अनुसार बस मीथेन से चलने वाली थी और बस के पलटकर गिरने से उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई।
21 लोगों की मौत
वेनिस में बस एक्सीडेंट में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे और कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। साथ ही 18 लोग इस एक्सीडेंट में घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
मामले की जांच शुरू
बस किस वजह से पुल से गिरी, इस बारे में अब तक पता नहीं चला है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है और इस एक्सीडेंट की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है जिससे एक्सीडेंट के सही कारण का पता लगाया जा सके।
इटली की पीएम जियॉर्जिया मेलोनी ने व्यक्त की संवेदना
इटली की पीएम जियॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने सोशल मीडिया पर इस बस एक्सीडेंट के लिए संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस एक्सीडेंट में मरने वालों, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
Published on:
04 Oct 2023 11:18 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
