Japan: जापान को दुनिया के सबसे साफ देशों में से एक माना जाता है और यहां कचरा फैलाने के खिलाफ सख्त कानून भी है। अब फुकुशिमा (Fukushima) शहर के नगर निगम ने नए नियम पारित किए हैं, जिसके तहत तय कचरे के प्रकार को उसके निर्धारित स्थान पर नहीं फेंकने पर कचरे के बैग से उस व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उनके नाम और व्यवसाय सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। हाल में फुकुशिमा में ही लगभग 9,000 बार कचरा नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिससे अधिकारियों को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।