
Japanese billionaire picks 8 artists for 'first civilian space mission' to moon; Indian actor Dev Joshi in crew
जापानी अरबपति युसाकु मेजावा ने 'डियरमून' मिशन (dearMoon mission) के लिए अपने साथ जाने वाले 8 सदस्यों के नामों की घोषणा की है। 2023 में स्पेसएक्स (SpaceX) रॉकेट पर चंद्रमा के चारों ओर 'डियरमून' मिशन की योजना बनाई गई है। चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप का इस्तेमाल किया जाएगा। युसाकु मेजावा ने अपनी लिस्ट में एक भारतीय एक्टर को भी शामिल किया है। जापान के अरबपति युसाकु मेजावा युसाकु मेजावा ने पिछले साल अंतरिक्ष में 12 दिनों की यात्रा की थी। तभी यह स्पष्ट हो गया था कि युसाकु की अगली उड़ान चंद्रमा के लिए होगी।
इस उड़ान के लिए युसाकु ने अपने चालक दल यानी क्रू को चुन लिया है। करीब 249 देशों और रीजन से 10 लाख से ज्यादा लोगों ने युसाकु के साथ उड़ान भरने के लिए आवेदन किया था। युसाकु ने 8 लोगों का चुनाव किया है। इनके अलावा 2 लोगों को बैकअप में रखा गया है। ये सभी आर्टिस्ट हैं, जिनमें यूट्यूबर से लेकर डीजे तक शामिल हैं। युसाकु के क्रू में एक भारतीय एक्टर को भी जगह मिली है।
यह भारतीय एक्टर कोई और नहीं देव जोशी हैं। वह दुनिया के उन 8 भाग्यशाली लोगों में से एक हैं, जो मेजावा के साथ चांद की यात्रा पर जाएंगे। देव जोशी को सब टीवी के पॉपुलर हुए शो 'बाल वीर' और 'बालवीर रिटर्न्स' में किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।
देव जोशी के अलावा डीजे स्टीव आओकी, 'एवरीडे एस्ट्रोनॉट' चैनल के यूट्यूब क्रिएटर टिम डोड, कोरियोग्राफर येमी ए.डी, फोटोग्राफर करीम इलिया, फोटोग्राफर रियानोन एडम, फिल्ममेकर ब्रेंडन हॉल, साउथ कोरियन रैपर टी.ओ.पी का नाम फाइनल हुआ है।
डांसर मियू और स्नोबोर्डर कैटलिन फारिंगटन को बैकअप में रखा गया है। उड़ान के बारे में युसाकु मेजावा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्रू में शामिल हर सदस्य अपनी उस जिम्मेदारी को पहचानेगा जो पृथ्वी से उड़ान भरने के बाद चंद्रमा की यात्रा के दौरान आएगी।
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस को भरोसा, भारत बनेगा बड़ी महाशक्ति
Published on:
09 Dec 2022 04:05 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
