18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में जिस सोरोस पर हुआ तगड़ा बवाल, अमेरिका ने दिया सर्वोच्च सम्मान, आखिर ऐसा क्या किया है सोरोस ने 

George Soros: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जॉर्ज सोरोस के साथ 18 और लोगों को इस सर्वोच्च सम्मान के सम्मानित किया है जिसमें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Joe Biden Present Presidential Medal To George Soros controversy in India

जो बाइडेन से जॉर्ज सोरोस के लिए सम्मान ग्रहण करते उनके बेटे एलेक्स सोरोस

George Soros: जॉर्ज सोरोस का नाम तो आपने सुना ही होगा। वही जॉर्ज सोरोस जिन्हें लेकर बीते दिनों भारत की सियासत में जमकर उठा-पटक चली थी। अब उन्हीं जॉर्ज सोरोस को अमेरिका की जो बाइडेन सरकार ने (Joe Biden) अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर दिया। जी हां, जॉर्ज सोरोस को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम (USA Presidential Medal of Freedom) से सम्मानित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जॉर्ज सोरोस के साथ 18 और लोगों को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। जिसमें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillery Clinton) और फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) शामिल हैं।

क्यों दिया जा रहा सोरोस को सम्मान

व्हाइट हाउस ने इसे लेकर बीते शनिवार कहा कि प्रतिष्ठित पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति या दूसरे महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में अनुकरणीय योगदान दिया है। यानी जॉर्ज सोरोस ने ये सारे काम किए हैं इसलिए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

नामित लोगों को जो बाइडेन ने बताया महान लीडर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सर्वोच्च सम्मान के ऐलान पर कहा कि जिन 19 लोगों को इस सम्मान के लिए चुना गया है उन्होंने अमेरिका और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाया है। बाइडेन ने कहा कि ये ‘महान लीडर’ विश्वास बनाए रखते हैं, सभी को उचित अवसर देते हैं और शालीनता को सबसे ऊपर रखते हैं।

कौन हैं जॉर्ज सोरोस, भारत में क्या बवाल मचा था?

जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी स्टॉक इंवेस्टर, बिजनेसमैन और परोपकारी संस्थाएं चलाने वाले शख्स हैं। 1930 में जन्म सोरोस को वे नाजी कब्जे से बचने के लिए 1947 में ब्रिटेन चले गए थे। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में उन्होंने पढ़ाई की है, यहां पर पढ़ाई के लिए उन्होंने रेलवे कुली का काम किया और रेस्टोरेंट में वेटर का काम किया। 1969 में सोरोस ने अपना पहला हेज फंड, डबल ईगल लॉन्च किया। इसके बाद सोरोस फंड मैनेजमेंट की स्थापना की। 2011 तक उन्होंने कथित तौर पर कई चैरिटी वाले काम किए इसमें उन्होंने 11 बिलियन डॉलर का योगदान किया।

सोरोस ने 2023 में अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में बयान दिए। इसके बाद 2024 दिसंबर में संसद के शीतकालीन सत्र में बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर को एक 'स्वतंत्र राष्ट्र' के तौर पर स्थापित करने के विचार का समर्थन किया है। इसके बाद विपक्ष ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया था। 

किन-किन लोगों को मिला है अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान 

अमेरिका में जिन लोगों को सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना है, उनमें फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी, पूर्व रक्षा सचिव दिवंगत एश्टन कार्टर और विवादास्पद निवेशक जॉर्ज सोरोस सहित 14 अन्य हस्तियां शामिल हैं।

1- हिलेरी क्लिंटन

2- जॉर्ज सोरोस

3- जोस एन्ड्रेस

4- लियोनेल मेसी

5- एश्टन बाल्डविन कार्टर

6- माइकल जे फॉक्स

7-टिम गिल

8- जेन गुडाल

9- फैनी लू हैमर

10- इर्विन "मैजिक" जॉनसन

11- रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी

12- राल्फ लॉरेन

13- विलियम सैनफोर्ड नाइ

14- जॉर्ज डब्ल्यू रोमनी

15- डेविड एम रूबेनस्टीन

16- जॉर्ज स्टीवंस, जूनियर

17- डेन्ज़ेल वाशिंगटन

18-अन्ना विंटोर

19- बोनो

ये भी पढ़ें- भारत के पक्ष में खड़ा हुआ मालदीव, अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट को बताया झूठा, जानिए मोदी सरकार के लिए क्या लिखा था