
Joe Biden with Volodymyr Zelenskyy
लिथुआनिया (Lithuania) की राजधानी विल्नियस (Vilnius) में हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन 2023 (NATO Summit 2023) का आयोजन हुआ था। 11-12 जुलाई को आयोजित इस सम्मेलन में सभी नाटो मेंबर देशों के लीडर्स के साथ दूसरे नाटो अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस सम्म्मेलन में यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्सकी (Volodymyr Zelenskyy) को भी बुलाया गया और ज़ेलेन्स्की इसमें शामिल भी हुए। नाटो शिखर सम्मेलन 2023 में ज़ेलेन्स्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) से जुड़े कई मुद्दों पर नाटो के मेंबर देशों के लीडर्स के साथ ही नाटो अधिकारियों से भी बातचीत की। इस सम्मेलन में अमरीका (United States Of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने ज़ेलेन्स्की से एक बड़ा वादा किया।
रूस के खिलाफ युद्ध में वेस्ट नहीं छोड़ेगा यूक्रेन का साथ
बाइडन ने हाल ही में ज़ेलेन्स्की से वादा किया कि रूस के खिलाफ चल रहे इस युद्ध में वेस्ट (West) किसी भी स्थिति में यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेगा। कुछ दिन पहले ज़ेलेन्स्की ने इस बात की आशंका जताई थी, पर अब बाइडन ने यह साफ कर दिया है कि जब तक दोनों देशों के बीच युद्ध चलेगा, वेस्ट यूक्रेन का साथ देता रहेगा।
यह भी पढ़ें- एलन मस्क ने लॉन्च किया xAI, देंगे ओपनएआई को टक्कर
16 महीने से ज़्यादा समय से चल रहा है युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था। इस युद्ध को चलते हुए 16 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। 24 जुलाई को इस युद्ध को चलते हुए 17 महीने पूरे हो जाएंगे। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध का निकट भविष्य में अंत नज़र नहीं आ रहा है।
इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान होने के साथ ही देश के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर रुसी आर्मी के भी बड़ी तादाद में सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। वहीं लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी रुसी आर्मी के सामने डटी हुई है।
यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली लगातार तीसरी कामयाबी, मार गिराए 20 ड्रोन्स और 2 क्रूज़ मिसाइलें
Updated on:
13 Jul 2023 04:06 pm
Published on:
13 Jul 2023 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
