विकीलीक्स (WikiLeaks) के संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) 2019 से लंदन की बेलमार्श उच्च-सुरक्षा वाली जेल में बंद थे। असांजे को इक्वाडोर (Ecuador) के दूतावास से हिरासत में लिया गया था। असांजे को गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों को लीक करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका (United States Of America) तो असांजे का प्रत्यर्पण भी चाहता था और इस मामले में उन्हें मौत की सज़ा भी दी थी। लेकिन अब असांजे को एक बहुत बड़ी राहत मिल गई है।
असांजे हुए आज़ाद, 5 साल बाद निकले जेल से बाहर
असांजे अब आज़ाद हो गए हैं। 52 वर्षीय असांजे 5 साल बाद जेल से बाहर आए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया (Australia) के नागरिक हैं और जेल से बाहर आने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं।