बाद में दोनों सूटकेस बम वैंकूवर में पाए गए, जो एक बड़ी सिख आप्रवासी आबादी का घर है। कनाडा सरकार की रिपोर्टों के अनुसार, माना जाता है कि पंजाब के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' का बदला लेने के लिए कनाडा स्थित सिख अलगाववादियों ने बम विस्फोट किए थे। इसके 5 महीने बाद, दो संदिग्धों - तलविंदर सिंह परमार और इंद्रजीत सिंह रेयात को गिरफ्तार किया गया। परमार जिसे हमले का मास्टरमाइंड माना जाता था, सुबूतों की कमी के कारण उसके खिलाफ आरोप हटा दिए गए थे। दो आरोपियों - रिपुदमन सिंह मलिक और अजायब सिंह बागरी को 2000 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें भी 2005 में अपर्याप्त सुबूतों के आधार पर बरी कर दिया गया था। इंद्रजीत सिंह रेयात एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें साजिश में बम बनाने और मलिक और बागरी के मुकदमे में झूठ बोलने के लिए दोषी ठहराया गया है।