दुनियाभर में एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर्स का इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन को वायरस से बचाने के साथ ही एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर साइबर सिक्योरिटी के लिए भी उपयोगी होते हैं। मार्केट में कई तरह के एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर्स अवेलेबल हैं और इनमें से एक है कैस्परस्की (Kaspersky) एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर। कैस्परस्की सबसे बेहतरीन एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर्स में से एक है। पर अब इसके खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया गया है। यह एक्शन अमेरिका (United States Of America) में लिया गया है।
अमेरिका में बैन हुआ कैस्परस्की
कैस्परस्की एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर को अमेरिका में बैन कर दिया गया है। अमेरिका के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने इस बात की घोषणा की। जो सॉफ्टवेयर पहले से ही इस्तेमाल हो रहे हैं, उनको अब अमेरिका में अपडेट नहीं किया जा सकेगा।