22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उनके जाने का दुख नहीं’, अपनी सरकार को ब्रिटेन सांसद ने कोसा, कीर स्टार्मर को बताया इतिहास का सबसे खराब पीएम

Bob Blackman on Keir Starmer Resignation: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने लेबर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्टार्मर को ब्रिटेन के सबसे खराब प्रधानमंत्रियों में से एक बताया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 22, 2026

Keir Starmer Resignation, Keir Starmer News, UK Prime Minister Resignation, Bob Blackman, Labour Party UK, UK Politics,

कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन (फाइल फोटो - एएनआई)

Keir Starmer Resignation: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने लेबर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कीर स्टार्मर समस्या का मूल कारण नहीं थे बल्कि लेबर पार्टी की सरकार ही असली समस्या है।

लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान ब्लैकमैन ने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार कोई सकारात्मक परिणाम देने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसानों को नुकसान हुआ, बेरोजगारी बढ़ी, अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और ऐसे समय में रक्षा क्षेत्र में पर्याप्त निवेश नहीं किया गया जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

सबसे खराब प्रधानमंत्रियों में से एक थे स्टार्मर

ब्लैकमैन ने कहा कि इन कारणों से कीर स्टार्मर को ब्रिटेन के सबसे खराब प्रधानमंत्रियों में से एक माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके जाने का दुख नहीं मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अब लेबर पार्टी नया नेता चुनेगी और इसकी प्रक्रिया 9 जुलाई के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

सांसद ने कहा कि अगर स्टार्मर ने नेतृत्व परिवर्तन की समयसीमा घोषित नहीं की होती तो सरकार के भीतर और इस्तीफे हो सकते थे जिससे उन पर पद छोड़ने का दबाव और बढ़ जाता।

जनता का राजनीति पर भरोसा कम हो रहा है

ब्लैकमैन ने कहा कि लोगों का राजनीति पर भरोसा कम होता जा रहा है। उनका कहना है कि नेता बड़े-बड़े वादे तो करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 में भारी जीत के बाद लेबर सरकार का अच्छा समय ज्यादा दिन नहीं चला और कुछ ही दिनों में लोगों की नाराजगी सामने आने लगी।

उनके मुताबिक, सरकार बिना किसी स्पष्ट योजना के सत्ता में आई थी और उसके पास यह साफ नहीं था कि वह देश के लिए क्या करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ता गया।

आम चुनाव की मांग

ब्रिटिश सांसद ने कहा कि मौजूदा हालात इस बात को और मजबूत करते हैं कि अब ब्रिटेन में आम चुनाव होने चाहिए और सरकार में बदलाव की जरूरत है।

एंडी बर्नहैम पर भी साधा निशाना

लेबर पार्टी के संभावित नए नेता के तौर पर चर्चा में चल रहे एंडी बर्नहैम पर भी ब्लैकमैन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बर्नहैम पिछले नौ वर्षों से संसद से बाहर हैं और इस दौरान मैनचेस्टर के मेयर के रूप में काम कर रहे हैं।

ब्लैकमैन ने कहा कि एंडी बर्नहैम कभी बहुत मजबूत सांसद नहीं रहे और उन्होंने खुद भी माना है कि वह वेस्टमिंस्टर की राजनीति में सहज महसूस नहीं करते। उनके मुताबिक, देश को ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है जो ठोस फैसले ले सके और परिणाम दे सके। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि एंडी बर्नहैम इस भूमिका के लिए सही व्यक्ति हैं।