
Gas explosion in Kenya
केन्या (Kenya) में एक भीषण हादसा घटित हो गया। आधी रात से कुछ समय पहले ही केन्या की राजधानी नैरोबी (Nairobi) में गैस धमाके का मामला सामने आया है। यह हादसा नैरोबी के एम्बाकासी (Embakasi) इलाके में गैस रीफिलिंग कंपनी में हुआ। इस गैस धमाके से गैस रीफिलिंग कंपनी की बिल्डिंग को बुरी तरह नुकसान हुआ है। गैस धमाके से बिल्डिंग में भीषण आग भी लग गई।
2 की मौत और करीब 300 घायल
केन्या की राजधानी नैरोबी में एम्बाकासी इलाके में गैस रीफिलिंग कंपनी में हुए धमाके और आग लगने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 300 लोग घायल हो गए। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
केन्या की राजधानी नैरोबी में एम्बाकासी इलाके में गैस रीफिलिंग कंपनी में धमाके के बाद लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इसके लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में मारे गए 21 बलूच उग्रवादी
Published on:
02 Feb 2024 11:30 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
