scriptKim Jong Un arrives in Russia via train to meet Vladimir Putin | ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग उन, व्लादिमीर पुतिन से होगी सीक्रेट मीटिंग | Patrika News

ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग उन, व्लादिमीर पुतिन से होगी सीक्रेट मीटिंग

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2023 11:38:00 am

Submitted by:

Tanay Mishra

Kim Jong Un Arrives In Russia: किम जोंग उन आज रूस पहुंच गए हैं। ट्रेन से रूस पहुंचे किम के इस इस दौरे का क्या मकसद है? आइए जानते हैं।

kim_jong_un_in_train.jpg
Kim Jong Un arrives in Russia via train

नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) आज रूस (Russia) पहुंच गए हैं। 4 साल में यह जोंग उन का पहला विदेश दौरा है और इसके लिए उन्होंने रूस को चुना। पर रूस के दौरे के लिए नॉर्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति ने विमान को न चुनकर ट्रेन को चुना और ट्रेन से ही रूस पहुंच गए। दरअसल रूस और नॉर्थ कोरिया की बॉर्डर आपस में जुड़ती भी है जिससे ट्रेन यात्रा का ऑप्शन उपलब्ध रहता है। जानकारी के अनुसार जोंग उन की ट्रेन पूरी तरह से हथियारों से लैस है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति के रूस दौरे से मन में सवाल आना स्वाभाविक है आखिर उनके इस दौरे का मकसद क्या है? आइए जानते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.