17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान-इजरायल युद्ध विराम को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, जानिए क्या कहा?

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल युद्ध विराम को लेकर बड़ा दावा किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 01, 2026

Donald Trump Iran ceasefire, US Iran ceasefire April 2026, Financial Times Trump Iran report,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Image-ANI)

Iran and the US-Israel Conflict: ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति ने अमेरिका से युद्ध विराम की अपील की है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति ने ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए कहा है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए कहा है। ट्रंप ने दावा किया कि वह युद्ध विराम के बारे में तभी सोचेंगे, जब होर्मुज स्ट्रेट खोला जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि युद्ध विराम का इरादा ज्यादा सुरक्षित होगा। युद्ध विराम नहीं होने तक हमारी ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और वे तबाह होते रहेंगे। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था कि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ युद्ध विराम के संबंध में अमेरिका बातचीत कर रहा है।

ईरान ने युद्ध विराम के लिए रखी शर्त

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बुधवार को कहा कि ईरान सीजफायर के लिए तैयार है, लेकिन सिर्फ तभी जब उसे सुरक्षा की गारंटी मिले। इसके पहले अमेरिका ने धमकी दी थी कि अगर तेहरान ने सभी जहाजों को स्ट्रेट से सुरक्षित निकलने की इजाजत नहीं दी तो वह ईरान की एनर्जी साइट्स पर बमबारी करेगा। हालांकि, मंगलवार को ट्रंप ने इशारा किया कि US युद्ध करने के लिए तैयार है। उन्होंने दूसरे देशों को आगे आकर इस मुद्दे को सुलझाने की सलाह दी।

ईरान-इजरायल युद्ध का अमेरिका पर असर

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से वैश्विक क्रूड ऑयल मार्केट पर असर हुआ है। अमेरिका भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में गैसोलीन की औसत कीमत बढ़कर 4.018 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद से गैसोलीन की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। अमेरिका में डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है और दाम 5 डॉलर प्रति गैलन ( करीब 475 रुपए) के पार निकल गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू होने के बाद से कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है