8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किम जोंग उन ने फिर दी धमकी, परमाणु हमला करने तक के लिए तैयार

Kim Jomh Un's Warning: किम जोंग उन अक्सर ही धमकी देते रहते हैं। हाल ही में किम ने एक बार फिर धमकी दी। क्या और क्यों? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
kim_jong_un_.jpg

Kim Jong Un

नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह पीएम किम जोंग उन (Kim Jong Un) दुनियाभर में अपनी तानाशाही हरकतों की वजह से जाने जाते हैं। किम काफी सख्त हैं और अपने देश को भी काफी सख्ती से चलाते हैं। साथ ही किम किसी से घबराते भी नहीं हैं और बयानबाजी के साथ वो सभी करते हैं जो वह चाहते हैं। भले ही कोई उन्हें कुछ न करने की चेतावनी दे, किम अपनी मर्ज़ी के मुताबिक ही काम करते हैं। साथ ही जिन देशों से उनकी नहीं बनती, उन्हें धमकी देने से भी किम पीछे नहीं हटते। हाल ही में एक बार फिर किम ने धमकी भरा अंदाज़ अपनाया है।


परमाणु हमले की दी धमकी

किम ने हाल ही में अपने दुश्मनों को परमाणु हमले की धमकी दी है। किम ने हाल ही में अपने देश के मिलिट्री मिसाइल ब्यूरो के लिए काम कर रहे सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की सफल लॉन्च ड्रिल के लिए बधाई दी। साथ ही किम ने सभी सैनिकों से बात करते हुए कहा, "इस मिसाइल का सफल परीक्षण हमारी सेना की शक्ति के साथ ही देश के प्रति वफादारी को भी दर्शाता है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि हमारी सेना परमाणु रणनीति और जवाबी आक्रामक कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर दुश्मन हमें उकसाए या परमाणु हमले की धमकी दे तो हम भी परमाणु हमला करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे।"

किसे बताया दुश्मन?

किम ने हालांकि दुश्मन का नाम तो नहीं लिया, पर बिना नाम लिए भी यह साफ कर दिया कि किम का इशारा अमेरिका और साउथ कोरिया की तरफ है। दोनों देश ही किम की नीतियों का अक्सर ही विरोध करते हैं और किम भी इन्हें अपना दुश्मन मानते हैं।


यह भी पढ़ें- इस देश ने भारतीयों के लिए खोले नौकरी के दरवाज़ें, पाकिस्तानियों के लिए 'नो एंट्री'