
Landslide in Bangladesh
इस बार का मानसून कई देशों में तबाही लेकर आया है। इन देशों में बांग्लादेश का नाम भी शामिल है। बांग्लादेश में इस साल मानसून के सीज़न में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इस वजह से जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से लोगों के मरने के कई मामले पिछले 2 महीने में बांग्लादेश में सामने आए हैं। अब बांग्लादेश में एक बार फिर लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार शहर में तेज़ बारिश के चलते गुरुवार को लैंडस्लाइड हो गया।
रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लैंडस्लाइड, 6 लोगों की मौत
गुरुवार को बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार शहर में हतीकुमरूल-14 रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लैंडस्लाइड हुआ। इस वजह से 6 लोगों की मौत हो गई।
3 झोपड़ियाँ हुई तबाह
रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में लोग झोपड़ियाँ बनाकर रहते हैं। लैंडस्लाइड की वजह से 3 झोपड़ियाँ भी तबाह हो गई। इन्हीं में रहने वाले रोहिंग्याओं की लैंडस्लाइड के कारण मौत हुई।
यह भी पढ़ें-जहरीला दूध पीने से हुई एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत
Published on:
14 Sept 2024 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
