1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राजील में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 31 की मौत, हजारों लोग हुए बेघर

ब्राजील के पूर्वोत्तर के पेरनामबुको राज्य में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 31 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि पेरनामबुको में बाढ़ के कारण हजारों की संख्या लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कई गांव और शहर जनमग्न हो गए है। सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

less than 1 minute read
Google source verification
landslides and floods

landslides and floods

ब्राजील के पूर्वोत्तर के पेरनामबुको राज्य में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में शनिवार को 29 लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के एक अन्य राज्य अलागोस में शुक्रवार को नदी की बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के कारण कई शहर जलमग्न हो गए। लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा कि क्षेत्रीय विकास मंत्रालय और सशस्त्र बलों की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए लागोस भी भेजा जाएगा।

32 हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ में
पेर्नंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने बाढ़ और भूस्खलन का जायजा लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोड्रिग्स ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। अभी भी राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के खतरे वाले इलाकों में 32,000 परिवार रहते हैं।


यह भी पढ़ें- नाइजीरिया के चर्च में कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ से 31 की मौत, कई घायल, मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल



कई जगह इमरजेंसी की घोषणा
भारी बारिश के कारण कई गांवों और शहरों के निलले हिस्सा में पानी जमा हो गया है। बड़ी संख्या लोगों के घर में पानी में जलमग्न होने के कारण खाने और पीने की चीजों जूझना पड़ रहा है। रेसिफे शहर में बेघरों के आने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। अलागोस में राज्य सरकार ने कहा कि पिछले कई दिनों में भारी बारिश के प्रभाव के कारण 33 नगर पालिकाओं ने इमरजेंसी की घोषणा की है।

Story Loader